बांका: रहजोर के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की हुई थी मौत, सदर अस्पताल में शव का हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | May 19, 2024 सादपुर मोड़ से पंजवारा तक जाने वाली सड़क स्थित रहजोर के समीप 18 मई की शाम को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। मृतक युवक की पहचान रंग गांव निवासी विपुल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।