बांका: महेशाडीह गांव का एक युवक हुआ लापता, परिजन ने थाना में दिया आवेदन
Banka, Banka | May 19, 2024 महेशाडीह गांव का एक युवक लापता हो गया हैं। मामले को लेकर परिजन ने थाना में आवेदन है। जानकारी के अनुसार महेशाडीह गांव निवासी चिगू मड़र का पुत्र सुनील कुमार शुक्रवार को बांका किसी काम से गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने सदर थाना में एक लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है।