बांका: लकड़ीकाेला इंजीनियरिंग काॅलेज के पास टाेटाे पलट जाने से दाे लाेग हुए जख्मी, अस्पताल में किया गया उपचार
Banka, Banka | May 18, 2024 लकड़ीकाेला इंजीनियरिंग काॅलेज के पास टाेटाे पलट जाने से चालक सहित 2 लाेग जख्मी हाे गए। दाेनाें जख्मियाें का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार लकड़ीकाेला निवासी रितेश कुमार टाेटाे से बांका जा रहा था।काॅलेज के पास एक बकरी काे बचाने में टाेटाे अनियंत्रित हाेकर पलट गई। जिसमें चालक बबलू कुमार व यात्री रितेश कुमार जख्मी हो गया।