बांका: समाहरणालय सभागार में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई कृषि टास्क फोर्स की बैठक
Banka, Banka | May 18, 2024 डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार बांका में कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में सभी पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे। जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार द्वारा बताया गया कि आगामी खरीफ 2024 में बीज वितरण का लक्ष्य सभी योजनाओं का प्राप्त हो चुका है। कृषि विभाग के द्वारा इस वार मक्का, ज्वार, कौनी चिना के लिए कलस्टर निर्माण कर बीज का वितरण किया गया।