80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे रंग में सजे बाबा विश्वनाथ, हर-हर महादेव के साथ गूंजा वंदे मातरम्
वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शिवभक्ति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा विश्वनाथ का केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। मंगला आरती के दौरान बाबा के तिरंगा स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।
#KashiVishwanath #BabaVishwanath #IndependenceDay2026 #15August #HarHarMahadev #VandeMataram #Tiranga #Varanasi #Kashi #Banaras #Mahadev #ShriKashiVishwanath #LiveVNS #VaranasiNews #BharatMataKiJai #IndependenceDay
Sadar, Varanasi | Aug 15, 2026