बवानी खेड़ा: लोक निर्माण विश्राम गृह में हरियाणा अनुसूचित आयोग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक डॉ. रविंद्र बलियाला ने आम जन की समस्याएं
हरियाणा अनुसूचित आयोग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक डॉ. रविंद्र बलियाला ने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के हकों की रक्षा को लेकर प्रतिबद्घ है। एससी आयोग के पास जो भी मामले आते हैं, उनका प्राथमिकता के साथ निपटारा किया जाता है। डॉ. बलियाला वीरवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में नागरिकों की समस्याएं सुनने के दौरान अपना संदेश दे रहे थे।