पताही: मुहर्रम पर्व को लेकर एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में पताही थाना क्षेत्र में निकाला गया भव्य फ्लैग मार्च
मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार शाम पांच बजे पताही थाना क्षेत्र में एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च में सीओ नाजनी अकरम, राजस्व पदाधिकारी अनिल कुमार, थानाध्यक्ष विनीत कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च कोदरिया, चैनपुर, मुजिया, बाराशंकर, मोहम्मदपुर, लहसनिया समेत कई गांवों में गई।