श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घोषित शुष्क दिवस के बावजूद रायपुर में शराब बिक्री का मामला सामने आया है। मौदहापारा पुलिस ने प्लैटिनम बार के संचालक और कांग्रेस नेता पलाश मल्होत्रा को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1150 रुपए कीमत की शराब की बोतल और बिक्री से मिले 2300 रुपए कैश बरामद किया है।