सहजनवा: सहजनवा पुलिस ने पांच आरोपितों पर गुंडा एक्ट के तहत की कार्रवाई
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में आम जनता में भय और आतंक फैलाने वाले पांच आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने 3/4 गुंडा निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में बॉबी देवल, दयानंद यादव, अभय शुक्ला उर्फ हुम्मा, नरसिंह और मुमताज शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपित विभिन्न आपराधिक मामलों मे पूर्व से नामजद है।