जमुई: घोरलाही गांव में विषैले सांप के डंसने के बाद झाड़फूंक के दौरान वृद्ध महिला की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jul 2, 2026 घोरलाही गांव में बुधवार की देर रात विषैले सांप ने 72 वर्षीय तारा देवी को डंस लिया। इसके बाद परिजन वृद्ध महिला को झाड़फूंक के लिए लेकर चले गए। बाद में सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गुरुवार को दिन के 11:00 बजे शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।