हज़ारीबाग: दिशा बैठक में खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल, सुधार के दिए गए निर्देश
हजारीबाग: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित दिशा बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जमकर सवाल उठाए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डीडीसी को प्रशासक नियुक्त किया गया है।