रॉबर्ट्सगंज: खनिज विभाग सोनभद्र ने ओबरा खनन क्षेत्र में लावारिस पड़े डोलो स्टोन का कराया सर्वेक्षण, दावेदारी के लिए आवेदन आमंत्रित
खनिज विभाग ने ओबरा के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में सड़क किनारे पड़े और स्टोन क्रेशरों के पास रखे गए डालो स्टोन खनिज का सर्वेक्षण पूरा कर लिया, इस संबंध में सोमवार शाम चार बजे जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा एक विज्ञप्ति जारी करके आम लोगों को यह जानकारी दी गई कि सर्वेक्षण की पाई गई लावारिस खनिज के दावेदारी के लिए लोगों से आवेदन आमंत्रित किया जा रहे हैं।