रॉबर्ट्सगंज: श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज मधुपुर की चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाने को लेकर चस्पा की गई नोटिस
श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज मधुपुर सोनभद्र में चुनावी गहमागहमी चल रही थी, इसी बीच कालेज की वर्तमान कमेटी व पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने फर्जीवाड़ा का हवाला देते हुए चीटफंड व संबंधित शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच करने तथा जांच पूर्ण होने तक चुनावी प्रक्रिया निरस्त करने को लेकर शनिवार को कई जगह ज्ञापन सौंपा गया।