चक्रधरपुर: झरझरा आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता का आरोप, ग्राम सभा में विरोध, आमसभा में सुमान हाईबुरू के चयन का दावा
चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत होयोहातु पंचायत के झरझरा गांव में आंगनबाड़ी सेविका के चयन को लेकर विवाद गहराता जा रहा हैl चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने ग्राम सभा में विरोध जताया और चयन प्रक्रिया दोबारा कराने की मांग कीl ग्रामीणों का कहना है कि चयन में पारदर्शिता और निष्पक्षता का पालन होना चाहिएl