जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पाण्डेय द्वारा आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात, पार्किंग एवं वेंडिंग जोन से संबंधित समस्याओं के मद्देनजर राजमार्ग का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने विभिन्न स्थानों पर समुचित साइनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अतिक्रमण मुक्त सड़क बनाए रखने में सहायता मिल सके।
इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
#begusarai