पटना ग्रामीण: पटना DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने किया गांधी मैदान का निरीक्षण,स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी का लिया जायजा
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गई है। पूरे गांधी मैदान को 4 जोन में बांटा गया है और तेजी से तैयारी की जा रही है। वहीं रविवार को पटना जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने वरीय पदाधिकारियों के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 की तैयारी का जायजा लिया।