पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना क्षेत्र में सेंट्रल SP के आदेश पर कई स्पा और पार्लर में की गई छापेमारी
पटना सेंट्रल एसपी चंद्रप्रकाश ने डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की. बता दे की पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में टीम गठित करने के बाद पुलिस ने कई स्पा और पार्लर में छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने स्पा और पार्लर में कई खामियां पाई जैसे पार्लर या स्पा में सीसीटीवी कैमरे का नहीं होना, छोटे-छोटे ग्राहकों को केबिन मुहैया कराना आदि कमी पाई है.