पटना ग्रामीण: ज्ञान भवन में मखाना महोत्सव का किया गया आयोजन, लगाए गए मखाना के स्टॉल
बिहार सरकार की कोशिश है कि मखाना की खेती और प्रॉसेसिंग से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ दिलाया जाए। इसके लिए ज्ञान भवन में दो दिवसीय मखाना महोत्सव का आयोजन किया गया।मखाना महोत्सव में कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि सबसे अधिक मखाना उत्पादन करने वाला राज्य बिहार है। इसका उद्देश्य बिहार के किसानों का उत्साहवर्धन करना है।