पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर पटना रेल पुलिस द्वारा माह जुलाई 2024 का अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन
रेल पुलिस अधीक्षक पटना के द्वारा माह जुलाई 2024 का अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया .जिसमें सभी रेल पुलिस उपाधीक्षक, रेल पुलिस निरीक्षक एवं सभी रेल थाना के अध्यक्षों ने भाग लिया. जिसमें विशेष कर कांडों के निष्पादन फरार अभिक्तों की गिरफ्तारी के साथ एवं अन्य बिंदुओं पर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. बता दे की इस दौरान पुलिस ने 146 लोगों को गिरफ्तार किया.