पटना ग्रामीण: BJP कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा- नित्यानंद राय केंद्र में रहकर हमेशा बिहार की चिंता करते हैं
भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहे। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि नित्यानंद राय केंद्र में रहकर हमेशा बिहार की चिंता करते हैं और बिहार के लिए ज्यादा से ज्यादा कैसे हिस्सा मिले इस बात को भी तार्किक रूप से रखने की कोशिश करते हैं।