पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री विजय चौधरी ने कहा- तेजस्वी यादव को आरक्षण के मुद्दे पर श्रेय लेने की चिंता है
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वह आरक्षण के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।इसे लेकर जब पत्रकारों ने JDUकार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी से सवाल पूछा तो विजय चौधरी ने पत्रकारों से ही सवाल पूछ लिया कि अगर किसी को सुप्रीम कोर्ट जाना होता है तो वह सीधा सुप्रीम कोर्ट जाता है या पहले पूछता है