कवर्धा: बंधाटोला में कार और मोटरसाइकिल में हुई भिड़ंत, घायल मोटरसाइकिल सवार को बोडला अस्पताल में कराया गया भर्ती
28 जनवरी को बोडला थाना क्षेत्र के बांधाटोला में रायपुर की ओर से आ रही कार और चिल्फी की ओर से बोडला आ रही मोटरसाइकिल में आपस में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अवध पटेल घायल हो गया। जिसको बोडला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं कार क्रमांक MP 35 CA 1005 के चालक को बोडला थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है।