कवर्धा: चोरभठ्ठी पुल के पास तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल, सीएससी बोडला में कराया गया भर्ती
मामला 28 जनवरी को बोडला थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी पुल के पास का है।जहां रायपुर जबलपुर NH 30 मार्ग में स्वयं की मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर व्यक्ति सड़क पर गिर गया।सड़क पर गिरने की वजह से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।इधर व्यक्ति को गंभीर हालत में डायल 112 की टीम ने बोडला अस्पताल में भर्ती किया है।