कवर्धा: बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम के चलते पोंडी बायपास में लगी ट्रकों को लंबी कतारें, रात 8 बजे के बाद खुलेगा जाम
कवर्धा में तीन दिवसीय हनुमान कथा का आयोजन होने जा रहे हैं। जिसके कथावाचक बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री जी 28 जनवरी को कवर्धा पहुंच चुके।उन्ही के कार्यक्रम के चलते पोंडी बायपास में बड़ी वाहनों को कवर्धा जाने से रोक दिया गया है।जिसके चलते कई किलोमीटर तक ट्रकों को लंबी कतारें लग चुकी है।