गुरूर: गुरुर स्थित शराब दुकान के पास सफाई व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल, मैदान और खेतों तक पानी पाउच डिस्पोजल की गंदगी फैली
Gurur, Balod | Jun 13, 2026 अधिकांश लोग खुलेआम शराब पीने के बाद शराब की शीशी को वही तोड़ देते है जिसके चलते आसपास मार्ग में कांच का टुकड़ा फैला हुआ है, ऐसे मे आम नागरिकों को भी आने जाने मे परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध मे किसानो द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही आबकारी विभाग के अधिकारियो को अवगत कराया गया था, इसके बाद भी इस तरह की लापरवाही देखने को मिल रहा है।