भदोही: भदोही के डीएम ने सीएम योगी को भेंट किया खूबसूरत कालीन, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को भदोही के कुशल कालीन बुनकरों द्वारा बनाया गया एक खूबसूरत कालीन भेंट किया, जिसमें मुख्यमंत्री जी का चित्र उकेरा गया था। मुख्यमंत्री ने इस उपहार की सराहना की।