भदोही: सुरियावां में विद्युत शार्ट सर्किट से फाइबर की दुकान में आग लगने से 3 लाख का हुआ नुकसान
स्थानीय नगर पंचायत के चौक के समीप रविवार को सुबह विद्युत शार्ट सर्किट से फाइबर की दुकान में आग लगने से तीन लाख रूपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि परिवार के सभी लोग दूसरे तल पर ठंड के मौसम को देखते हुए बैठे हुए थे नीचे फाइबर की दुकान है जहां पर बाल्टी, टब, झाड़ू, कंडाल, अन्य सामग्री रखा हुआ था।