पटना ग्रामीण: संपूर्ण क्रांति दिवस पर पटना में CM नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की
संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों ने पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी गणमान्य लोगों ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।