नबीनगर: नबीनगर थाना की पुलिस ने सोन नदी दियरा क्षेत्र व तेतरिया घाट पर अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध किया छापेमारी
नवीनगर थाना की पुलिस ने सोन नदी दियरा क्षेत्र व तेतरिया घाट पर अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध रविवार की पूर्वाह्न 11 बजे छापेमारी किया. इस दौरान थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल सोन नदी दियरा क्षेत्र व तेतरिया घाट पहुँचा, हालांकि छापेमारी अभियान में पुलिस के हाथों कुछ नहीं लगा. पुलिस के इस कार्रवाई से बालू कारोबारी में हड़कंप मच गया.