नबीनगर: असामाजिक तत्वों ने जय हिंद तेंदुआ स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में की तोड़फोड़ ,प्राचार्य और शिक्षकों को पीटा
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय जय हिंद तेंदुआ में प्राचार्य के साथ-साथ कर्मचारियों पर सामाजिक तत्वों द्वारा हमले किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यही नहीं विद्यालय के उपस्करों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस मामले में विद्यालय के प्राचार्य राजु कुमार राय ने माली थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।