नबीनगर: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय नेगा बिगहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
नेगा बिगहा गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान श्री सिन्हा को अंगवस्त्र ,छाता, धार्मिक पुस्तक आदि अन्य उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस दौरान उनके लंबी उम्र और स्वस्थ रहने की कामना की गई.