नबीनगर: मंगल बाजार से पुलिस ने शराब के नशे में दो लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने मंगल बाजार से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में गम्हरिया निवासी मृत्युंजय सिंह व धर्मेंद्र सिंह है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त दोनों शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे. ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई, उसके उपरांत रविवार को न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.