नबीनगर: बड़ेम में आयोजित सूर्य राघव महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम ,इसी के साथ महोत्सव का हुआ समापन
नबीनगर प्रखंड के बडेम में कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन औरंगाबाद के तहत आयोजित श्री सूर्य राघव महोत्सव मे कार्यक्रम के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बाहरी तथा स्थानीय कलाकारों ने धूम मचाया। कार्यक्रम मे नीरज पटेल ने रामायण पर आधारित रिकॉर्डिंग भजन हम कथ सुनते हैं राम लखन पुण्य नाम की यह रामायण है पुण्य कथा श्री राम की।