नबीनगर: नबीनगर पंजाब नेशनल बैंक के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
भवानोखाप निवासी धर्मेंद्र यादव के 16 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शनिवार की अपराह्न 12 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार चंदन बाइक से नबीनगर रोड की तरफ जा रहा था कि अचानक पंजाब नेशनल बैंक के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नबीनगर लाया गया। जहां चिकित्सकों नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया।