भभुआ/कैमूर। पंचायत-बेतरी के ग्राम-कबार में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।
डीएम ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया था। शिविर में 22 सरकारी योजनाओं को शामिल किया गया है। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला, आवास, पेंशन, बिजली, नल-जल, शिक्षा, कौशल विकास, मनरेगा, जीविका सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा शिविर का उद्देश्य सिर्फ आवेदन लेना नहीं, बल्कि पात्रों की पहचान कर समयबद्ध निष्पादन है। विकास मित्र, आंगनबाड़ी, आशा और पंचायत कर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई पात्र परिवार योजना से वंचित न रहे।
Mohania, Kaimur | Aug 27, 2026