कैमूर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना के बापू सभागार से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त की राशि जारी की। कैमूर की 2,392 जीविका दीदियों के खाते में 20-20 हजार की दर से कुल 4 करोड़ 78 लाख 40 हजार रुपये DBT से भेजे गए।
सीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। जिन महिलाओं ने पहली किस्त के 10 हजार से स्वरोजगार शुरू किया और सत्यापन में सफल रहीं, उन्हें दूसरी किस्त दी गई है। योजना में 4 चरणों में 2 लाख तक की सहायता दी जाएगी। राज्य में 1.67 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल चुका है।
कार्यक्रम में डीएम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जीविका डीपीएम और लाभार्थी दीदियां समाहरणालय के NIC सभागार में मौजूद रहीं।
Mohania, Kaimur | Aug 27, 2026