बलिया: होली से पहले शराब तस्करी को लेकर दुबहड़ थाने की पुलिस ने जनेश्वर मिश्र गंगा सेतु पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
Ballia, Ballia | Mar 11, 2025 होली के मद्देनजर शराब तस्करी की रोकथाम के लिए दुबहड़ थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे यूपी—बिहार बॉर्डर के जनेश्वर मिश्र गंगा सेतु पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।आने-जाने वाले सभी वाहनों की सख्ती से जांच की गयी। अभियान का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने किया।