कुंडा: मानिकपुर के भड़चक गांव के लाल योगेश शुक्ला बने लेफ्टिनेंट, हुआ भव्य स्वागत
मानिकपुर के भड़चक निवासी योगेश कुमार शुक्ला के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर नगर में भव्य स्वागत हुआ। शनिवार शाम 5 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रलता जायसवाल ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में तैनात योगेश की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में हर्ष है। इस दौरान "भारत माता की जय" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।