बक्सर: चक्की में ढाई कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, चार घायल
Buxar, Buxar | Dec 4, 2024 जिले चक्की ओपी थाना क्षेत्र के विशेश्वर राय डेरा में ढाई कट्टा जमीन को लेकर खूनी संघर्ष में दोनो तरफ से कुल 13 लोग जख्मी हो गए है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार विशेश्वर राय डेरा के हरेंद्र गोंड और ठाकुर राम के बीच ढाई कट्टा जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा रहा था।