मेजा: मांडा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तेंदुए की मौत, सूचना पर वन विभाग की टीम जांच में जुटी
मांडा क्षेत्र में बीते कल बुधवार देर रात लगभग 10:30 के आसपास एक तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही एक ट्रक ने तेंदुए को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।