सहजनवा: तेज हवा और बारिश में हुआ बड़ा हादसा, इनोवा कार पर गिरा भारी होर्डिंग पोल, बाल-बाल बची 4 लोगों की जान
सहजनवा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।सड़क पर तेजी से दौड़ रही एक इनोवा कार पर अचानक लोहे का भारी-भरकम होर्डिंग लाइट पोल आ गिरा।हादसा गोरखपुर से तनुआ गांव जाते समय हुआ।कार चालक शिवेंद्र सिंह अपनी पत्नी नेहा,चार साल की मासूम बेटी शानवी और भाई सुधीर के साथ गांव लौट रहे थे।तभी अचानक सड़क किनारे लगा भारी पोल सीधे कार की ड्राइवर सीट के ठीक पास आ गिरा।