कोल: दारा शिकोह फाउंडेशन ने वक्फ संशोधन बिल पर कोर्ट जाने वालों को भेजे पत्र, संपत्तियों का करें खुलासा
Koil, Aligarh | Apr 14, 2025 वक़्फ़ संशोधन बिल पास होने के बाद कोर्ट जाने वालों पर दारा शिकोह फाउंडेशन के अध्यक्ष ने पत्र भेजें हैं। इन पत्रों में दारा शिकोह फाउंडेशन के अध्यक्ष आमिर रशीदी ने अपनी व रिश्तेदारों की संपत्तियों का खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ओवैसी और वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोध में कोर्ट जाने वाले गरीब मुसलमान को बरगलाकर उन्हें सड़कों पर लाना चाहते हैं।