कोल: क्वार्सी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय 2 बाइक चोर दोस्तों को पकड़ा, कब्जे से 6 बाइक और एक मोपेड बरामद
Koil, Aligarh | Apr 14, 2025 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।क्वार्सी पुलिस टीम के द्वारा अंतर्जनपदीय दो बाइक चोर दोस्तों को पकड़ा गया है। इधर पुलिस ने चोरों के कब्जे से 6 मोटरसाइकिल चोरी की और एक मोपेड बरामद की है।घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी तृतीय अभय कुमार पांडे के द्वारा सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे बताया गया।