कोल: कटरा मलोई में संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला युवक का शव, अनहोनी की जताई गई आशंका
Koil, Aligarh | Apr 14, 2025 कटरा मलोई में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में पड़ा मिला है। 30 वर्षीय विपिन कुमार मेहनत मजदूरी किया करता था। रविवार रात्रि विपिन घर से शादी समारोह में शामिल होने की कह कर गया था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि विपिन का शव गांव के नाले में पड़ा हुआ था। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।