कोल: महरावल अंडरपास में मिले किशोर के शव की हुई पहचान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Apr 14, 2025 महरावल अंडरपास में मिले किशोर के शव की पहचान हो गई है। किशोर की पहचान गांव जवां सिकंदरपुर निवासी 15 वर्षीय निशांत के रूप में हुई है। निशांत शनिवार शाम बाजार जाने की कहकर निकला था और फिर घर नहीं पहुंचा। रविवार शाम परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से निशांत की मौत की सूचना मिली। परिजनों का कहना है कि निशांत की हत्या की गई है।