कोल: अंबेडकर जयंती पर शहर में धूमधाम से निकाली गई अंबेडकर शोभा यात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे
Koil, Aligarh | Apr 14, 2025 शहर में अंबेडकर जयंती के अवसर पर धूमधाम से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई है। शोभायात्रा का शुभारंभ नगला मानसिंह से किया गया। इस दौरान विभिन्न मार्गो से होते हुए यात्रा घंटाघर चौक पहुंची। यहां युवाओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के गानों पर जमकर डांस किया भीमराव अंबेडकर के नारों से नारेबाजी की है।