खिलचीपुर: विजयादशमी पर आरएसएस का पथ संचलन, नयनाभिराम दृश्य देख शहरवासी हुए अभिभूत
छापीहेड़ा। नगर में दशहरे पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया। मंगलवार की सुबह 10 बजे स्वयं सेवक नगर में घोष की धुन पर पथ संचलन में कदमताल करते हुए निकले।शस्त्र पूजन के बाद घोष के साथ सैंकड़ो स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला। नगरवासियों ने स्थान- स्थान पर पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया गया।