मीनापुर: पैगम्बरपुर में पुरानी रंजिश के चलते घर में आग लगाई गई, तीन बकरियां और लाखों की संपत्ति जलकर राख
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में पुरानी रंजिश के तहत घर में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित किशोरी प्रसाद ने थाने में बुधवार शाम साढ़े चार बजे में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें एक नामजद व दो अज्ञात पर घर में आग लगा देने का आरोप लगाया गया है।