मीनापुर: मुस्तफागंज में जदयू कार्यालय पर अंबेडकर रथ पहुंचा, नीतीश कुमार की योजनाओं की जानकारी दी गई
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र मुस्तफागंज स्थित जदयू कार्यालय पर मंगलवार दोपहर तीन बजे में आंबेडकर रथ पहुंची। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि इसका मकसद राज्य के हर गांव पहुंचकर सामाजिक न्याय, समानता और सौहार्द का संदेश पहुंचाना है। साथ ही दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के हितों में नीतीश सरकार की योजनाओं का भी व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।