मीनापुर: दाऊद छपरा गांव में फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के अलीनेउरा पंचायत के दाऊद छपड़ा वार्ड संख्या 11 में एक युवती फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार की शाम करीब सात बजे में नीचे उतारा गया। युवती की पहचान दाऊद छपड़ा गांव के कृष्णा सहनी की 24 वर्षीया पुत्री तन्नू कुमारी बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, तन्नू की शादी मार्च में होनेवाली थी।